D-Bastar DivisionDistrict Sukma

पुलिस की नजर ने नहीं बच पाएंगे अपराधी…हाइटेक सायबर सेल का उद्धघाटन… एसपी शलभ सिन्हा ने कहा अपराध को रोकने में मिलेगी मदद…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

अब सुकमा जिले में पुलिस हाइटेक होती जा रही है। पुराने पुलिस कार्यालय में हाइटेक सायबर सेल का उद्धघाटन एसपी शलभ सिन्हा ने किया। इस सायबर सेल की मदद से सायबर क्राइम को रोका जाएगा।

आज सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाइटेक साइबर सेल का उद्घाटन किया गया। एसपी शलभ सिन्हा का पुलिस अधिकारियो ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद एसपी शलभ सिन्हा ने सायबर सेल के उद्धघाटन पूजा-पाठ करने के बाद लाल फीता काटकर किया। और साइबर सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी सुनील शर्मा, प्रतीक चतुर्वेदी, अनुराग झा, ईश्वर त्रिवेदी, कृष्ण कुमार पटेल समेत थाना प्रभारीगण मौजूद रहे।

फ़ोटो- कार्यक्रम में स्वागत करते जवान।

गांव-गांव में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आज कल सुकमा में साइबर क्राइम बढ़ रहे है। इसके कारण ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों के साथ बहुत ठगी की जा रही है। इसलिए सायबर पंचायत के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

फ़ोटो- सायबर पंचायत की बुकलेट का विमोचन।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह हाइटेक सायबर सेल आने वाले दिनों में साइबर क्राइम को रोकने में हमारी मदद करेगा। साथ ही नक्सल मामलों में भी यह सायबर सेल काफी मददगार साबित होगा। आने वाले समय मे सायबर क्राइम बहुत होंगे लेकिन अब पुलिस के पास भी सायबर क्राइम को रोकने के लिए पर्याप्त संसाधन हो रहे है।

फ़ोटो- एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी सप्रेम भेंट देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!