Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict BeejapurNaxal

माओवादियों ने बंधक बनाया या नहीं पुष्टि किए बगैर की हत्या… कुटरू के ASI की लाश गायब होने के 24 घंटे में मिली… रिटायरमेंट में 2 बरस बचे थे…

इम्पेक्ट न्यूज. बीजापुर।

कुटरू थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक के. नागैया (58 वर्ष) की लाश आज तड़के बरामद की गई। नागैया का कल कथित तौर पर अपहरण किया गया था। इसकी पुष्टि माओवादियों के संगठन की ओर से नहीं की गई।

अवकाश पर निकले ASI की मोटरसाइकिल मंगापेट्टा में आखिरी बार देखी गई थी। वे मोटर साइकिल से निकले थे। इसके बाद देर शाम खबर मिली कि कुटरू नैमेड़ मार्ग पर रविवार सुबह माओवादियों ने अगवा कर लिया था। रविवार दोपहर में उनकी मोटर साइकिल मंगापेट्टा में देखी गई थी।

के. नागैया की पदस्थापना 04 माह पूर्व ही कुटरू में हुई थी। उनको जानने वालों के मुताबिक स्वभाव से मिलनसार थे और ग्रामीणों की अपने स्तर पर मदद भी किया करते थे। एएसआई के रिटायरमेंट को केवल दो साल बचे थे।

इस अपहरण की घटना के बाद बीजापुर पुलिस ने तलाशी में पुलिस पार्टी को भी निकाला था। फिलहाल एसपी कमलोचन कश्यप से इस मामले में बात नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एएसआई के. नागैया के पुत्र के. रविकांत रविवार को सुकमा में थे. जो अपनी स्कोर्पियो गाड़ी भाड़े पर खुद चलाते हैं। जिससे उनकी अपनी आजीविका चलती है। अपहरण की खबर मिलते ही अपने पिता सहायक उपनिरीक्षक के. नागैया को नक्सलियों से मुक्त कराने की कोशिश में रविवार की शाम सुकमा से कुटरू की ओर रवाना हो गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 03 बजे केतुलनार के पास मुख्य मार्ग पर SI के शव को फेंक दिया था।

यह पहली बार हुआ है जब किसी पुलिस अधिकारी के अपहरण के बाद माओवादियों ने बिना किसी अल्टीमेटम के हत्या को अंजाम दिया है। ना ही माओवादियों की ओर से बंधक बनाए जाने की पुष्टि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!