Big newsDistrict DantewadaSports

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एकलव्य खेल परिसर जावंगा के 3 खिलाडियों व कोच करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व… PM नरेंद्र मोदी, हरियाणा के CM मनोहर लाल, केंद्रीय युवा व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे प्रेरणा संबोधन…

इम्पैक्ट डेस्क.

• पंचकुला हरियाणा से बालक एवं बालिका वॉलीबॉल मैचेस डीडी स्पोर्ट्स एवं स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण किया जायेगा

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा में स्थित एकलव्य खेल परिसर के तीन खिलाड़ियों ओम बागी, प्रगति ठाकुर एवं दीक्षा पुजारी का खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए चयनित हुआ। 3 से 13 जून 2022 तक पंचकुला हरियाणा में बालक एवं बालिका वर्ग के वालीबॉल विधा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किया जारहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ बालक दल का प्रतिनिधित्व करने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गीदम के छात्र ओम बागी, छत्तीसगढ़ बालिका दल का प्रतिनिधित्व करने शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गीदम के छात्रा प्रगति ठाकुर, आस्था विद्या मंदिर जावंगा के छात्रा दीक्षा पुजारी का चयन सूची एवं वालीबॉल बालिका दल का कोच के रूप में एकलव्य खेल परिसर जावंगा के कोच श्रीकान्त मोदी का नियुक्ति सूची छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया। युवा संबंध एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया जारहा है, जिसमें देश के 8 राज्यों छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटका, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल एवं गुजरात का दल हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय युवा व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रेरणा देते हुए संबोधन करेंगे। वॉलीबल बालिका दल का 3 जून को प्रातः 11:00 बजे छत्तीसगढ़ बनाम केरल, 4 जून को प्रातः 8:00 बजे छत्तीसगढ़ बनाम तमिलनाडु, 5 जून को दोपहर 3:30 बजे छत्तीसगढ़ बनाम गुजरात, 6 जून को सेमी फाइनल एवं 7 जून को फाइनल मैच है। ये सारे मैचेस दूरदर्शन स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स चैनल में लाइव प्रसारण किया जायेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 25 से 31 मई 2022 तक रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एकलव्य खेल परिसर के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा जिले कलेक्टर दीपक सोनी, जिला खेल अधिकारी मुकेश गोंड, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, सहायक खेल आधिकारी सतीश श्रीवास्तव, एकलव्य खेल परिसर अधीक्षक रजनीश ओसवाल, ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर अमुजुरी बिश्वनाथ ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ व दंतेवाड़ा जिला का नाम रोशन करने प्रेरणा दी।

error: Content is protected !!