BeureucrateBreaking News

बांबे से IIT सिविल इंजीनियर शुभम UPSC 2020 के टॉपर… कुल 761 चुने गए देश की सबसे बड़ी परीक्षा प्रक्रिया से…

इम्पेक्ट न्यूज़ डेस्क।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें कुल 761 लोग चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार (रोल नंबर 1519294) ने टॉप किया है।

शुभम ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है। भोपाल में पढ़ीं जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला है।

इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। सामान्य वर्ग के 263, आर्थिक रूप से पिछड़े 86, पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति 122, अनुसूचित जनजाति से 61 कैंडिडेट ने परीक्षा पास की है।

जिसके बाद कुल मिलाकर 761 कैंडिडेट परीक्षा पास कर चुके हैं। इसके अलावा 150 कैंडिडेट को रिजर्व रखा गया है। इस साल कुल 836 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें 180 IAS, 36 IFS, 200 IPS के अलावा सेंट्रल सर्विस ग्रुप A के 302 और ग्रुप B के 118 पद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!