माओवादियों के जाल में फंसे 14 जवानों के शहीद होने की आशंका… अब तक नहीं लौटे लापता जवान… चिंतागुफा से सुबह निकली सर्चिंग पार्टी… करीब 7 किलोमीटर दूर है घटना स्थल…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर। सुकमा।

सुकमा जिले के कसालपाड और मिनपा के बीच मुठभेड़ में कम से कम 14 जवानों के शहीद होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस इलाके में अक्सर ऐसा ही होता रहा है। कल देर शाम तक कुल 17 जवान लापता हो गए थे जिनमें से तीन जवानों का सर्चिंग पार्टी से संपर्क हो पाया है। शेष के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

कहां है मुठभेड़ की जगह

कल सर्चिंग पर निकले डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ माओवादियों की जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। करीब पांच घंटे तक चले फा​यरिंग के बाद घायल जवानों को लाया जा सका था। पर कुल 17 जवान लापता थे।

जिस इलाके में माओवादियों को घेरने का प्लान बना था वह धुर नक्सली क्षेत्र है। यहां माओवादियों के कई बड़े लीडर ठहरे हुए थे। जिसकी पुख्ता सूचना पर विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई की गई। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के साथ स्टेट की डीआरजी और एसटीएफ के जवान आपरेशन के लिए निकले थे। शनिवार की दोपहर पहली मुठभेड़ हुई। इसी दौरान दोनों तरफ से करीब तीन घंटे तक फायरिंग होती रही।

इसी दौरान जवानों ने तीन ओर से घेरने का प्लान बनाया। जिसमें जवानों की एक टुकड़ी माओवादियों के चंगुल में फंस गई। शनिवार देर शाम तक 17 जवान लापता थे। जिसमें से तीन जवान देर रात पहुंचे। इसके बाद 14 जवानों की पता साजी का काम चल रहा है। आज सुबह ही सर्चिंग पार्टी लापता जवानों के लिए निकली है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में जवान फंस गए और नक्सली एंबुश का शिकार हो गए हैं। इससे पहले भी ताड़मेटला, अर्पलमेटा में इसी तरह से माओवादियों के चंगुल में फंसकर बड़ी संख्या में जवान शहीद हो चुके हैं।

कल घटना स्थल पर 1 नक्सली का शव बरामद किया गया। माओवादियों के चार से पांच बड़े लीडर के मारे जाने का दावा भी किया जा रहा है।

चिंतागुफा से मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने नक्सलियों के बटालियन-1 इलाके में अटैक किया। जवानों को कसालपाड और मिनपा भारी संख्या में नक्सलियों होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज जवानों की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।

इस बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोपहर 12 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई। करीब दो—तीन घंटे तक दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग होती रही। इसके बाद शाम को लौटती ​टीम पर दुबारा अटैक हुआ। जिसमें फोर्स की एक टुकड़ी बुरी तरह फंस गई।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!