COVID-19 UPDATE : बिहार में कोरोना से पहली मौत, देश में अब तक 6 की गई जान, COVID-19 के मरीजों की संख्या हुई 350 पार

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

बिहार में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में मुंगेर जिले के रहने वाले युवक की मौत हुई है। वहीं शनिवार रात को महाराष्ट्र में 63 वर्षीय एक शख्स की मौत के बाद देशभर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 350 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 80 नए मामले पाजीटिव पाए गए हैं।

बिहार में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। एक कतर से और दूसरा स्कॉटलैंड से आया है। स्कॉटलैंड वाला मरीज एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक ने बताया कि मृतक युवक का शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, मृतक सैफ अली सउदी अरब से आया था 38 वर्षीय सैफ बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सैफ के मौत की पुष्टि की है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!