AccidentDistrict Dantewada

दंतेवाड़ा : रसोइया संघ के हड़ताल में शामिल होने आई महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत… पैर, सिर समेत अन्य अंग शरीर से अलग हो गए… 3-4 महिलाओं के साथ लकड़ी देने जंगल गई थी…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए हैं। पैर, सिर समेत अन्य अंग शरीर से अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, महिला रसोइया संघ के हड़ताल में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आई थी। फिर, लकड़ी लेने जंगल चली गई। इसी दौरान हादसा हुआ है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार की देर शाम का है। कटेकल्याण ब्लॉक के चिकपाल की रहने वाली महिला दिनभर रसोइया संघ की हड़ताल में थी। फिर देर शाम को हड़ताल पर ही बैठीं 3 से 4 महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जंगल चली गई। लौटते समय महिलाएं नदी पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर से आ रही थी। इसी बीच ट्रेन भी पहुंच गई।

error: Content is protected !!