District DantewadaPradeshikSarokar

CRPF 231 बटालियन ने मनाया 82वां स्थापना दिवस…

इम्पेक्ट न्यूज. गीदम।

दंतेवाड़ा जिला के गीदम (जावांगा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 वीं बटालियन में आज स्थापना दिवस मनाया गया।

कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव के साथ सभी अधिकारियों ने शहीद जवानों को सलामी दी। इस दौरान बताया गया कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ की स्थापना की गई। इसके बाद 1947 में काउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस फोर्स को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल घोषित किया गया।

यह दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। जिसमें रहकर देश सेवा करते हुए जांबाज जवानों ने शहादत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!