Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

लगातार बारिश…बढ़ा शबरी का जलस्तर.. झापरा पुल को छू कर जा रहा नदी का पानी…


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा। 

पिछले चार दिनों से लगातार जिले मे बारिश हो रही है जिसके कारण शबरी नदी उफान पर है। आज शाम को शबरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

मलकानगिरी मार्ग पर स्थित झापरा पुल से नदी का पानी टकरा रहा है जबकि सुबह पुल के काफी नीचे नदी का पानी था। दिनभर में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग काफी चितिंत नजर आ रहे है। क्योंकि हर साल बाढ़ के हालात बन जाते है। साथ ही होमगार्ड के कमाडेंट व टीम ने पुल का जायजा लिया। वही जिले के गादीरास मलगेर नदी पर स्थित पुल सुबह से डूबा हुआ है। आवागमन बंद है। 

फ़ोटो- पुल से टकरा के जा रहा शबरी का पानी।

नपा अध्यक्ष ने भी लिया जायजा 
वही नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू व तहसीदार आरपी बघेल ले भी झापरा पुल का जायजा लिया। और लगातार हो रही बारीश और बढ़ते जलस्तर पर स्थानीय प्रशासन को नजर बनाए रखने की बात राजू साहू ने कही। 

फ़ोटो- नपा अध्यक्ष राजू साहू व तहसीलदार आरपी बघेल जायजा लेते हुए।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए पीएन उईके कमांडेंटा होमगार्ड ने कहा कि शबरी नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीम तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!