Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश…शबरी फिर उफान पर…रात भर में 3 मीटर से बढ़ा शबरी का पानी…कभी भी डूब सकता है झापरा पुल…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते शबरी फिर से उफान पर है। रातभर में शबरी का पानी एकाएक बढ़ गया है। सुबह 6 बजे शबरी का जलस्तर 8.430 मीटर था। वही झापरा पुल पर भी पानी छू कर जा रहा है वो किसी भी वक्त डूब सकता है।

आज सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में तेज बारिश हो रही है। वही रातभर भारी बारिश हुई। जिसके कारण नदी-नाले उफान पर है। ऐसे में शबरी ने भी रौद्र रूप धारण कर दिया। जानकारी के मुताबिक कल शाम 6 बजे शबरी का जलस्तर 5 मीटर था। वही सुबह 6 बजे शबरी का जलस्तर 8.430 मीटर हो गया। अचानक रातभर में करीब 3.43 मीटर बढ़ गया। नदी के बढ़े जलस्तर से नदी का पानी झापरा पुल से टकरा रहा है। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ा तो किसी भी वक्त झापरा का पुल डूब सकता है।

मलगेर फिर डूबा

गादीरास तरफ भी भारी बारिश हुई। जिसके चलते मलगेर नदी उफान पर है। पिछले तीन दिनों से मलगेर नदी पर बना पुल डूबा हुआ था आवाजाही बंद थी। लेकिन कल पुल से पानी कम हो गया था और आवाजाही भी शुरू हो चुका था। लेकिन रातभर बारिश के कारण फिर से पुल डूब चुका है।

वही मंत्री कवासी लखमा ने दूरभाष पर चर्चा करते हुआ कहा कि लगातार बारिश से लोग परेशान है। खेती-किसानी में भी नुकशान हो रहा है। वही शबरी व मलगेर उफान पर है। नजर बनाए हुए है और प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!