AccidentDistrict Ambikapur

CM : 5 दिन के भीतर 3 कैदियों की मौत… केंद्रीय जेल का मामला… कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

इम्पैक्ट डेस्क.

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल में 5 दिन के भीतर 3 बंदियों की मौत मामले में जांच का आदेश जारी हुआ है। कलेक्टर संजीव झा मामले में दांडिक जांच के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर सीएस पैंकरा का जांच अधिकारी बनाया है।

बता दें कि पांच दिन के भीतर ही 3 बंदियों की मौत हो गई। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं तीन बंदियों की मौत मामले ने हैरान कर दिया। दूसरी ओर केंद्रीय जेल प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

error: Content is protected !!