रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 5 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राजनीति

बसपा ने दिवंगत बसपा उम्मीदवार के बेटे अर्जुन भलावी को बैतूल से उम्मीदवार बनाया

बैतूल
 एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से एक बैतूल लोस में अब सियासी समीकरण बदलने वाले हैं। पिछले दिनों यहां से बसपा प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे पर 9 अप्रैल को अशोक भलावी का अचानक हार्ट फेलियर होने से निधन हो गया था। इस घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने चुनाव आयोग की रिपोर्ट के बाद निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था।

बैतूल में एससीएसटी वर्ग के मजबूत नेता थे अशोक भलावी

बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी को बैतूल में मजबूत नेता माना जाता था। भलावी पिछले 10 सालों से दलित आंदोलन से जुड़कर काम करते रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो अशोक भलावी तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके साथ साथ बहुजन समाज पार्टी की सभी गतिविधियों में भी शामिल होकर एससीएसटी वर्ग की आवाज़ उठाते रहे थे। लोगों का कहना है कि अशोक भलावी के साथ उनके दूसरे पुत्र अर्जुन भी एक्टिव मोड में उनके साथ रहते थे। इसलिए पिता के स्थान पर अर्जुन को टिकट दिया जाना उचित है।

बसपा प्रत्याशी के लिए 12 से 19 अप्रैल के बीच नामांकन

नामांकन सहित मतदान को लेकर बैतूल लोकसभा में मतदान को तीसरे चरण के साथ 7 मई को कराने का निर्णय लिया गया है। यहां 12 अप्रैल से सिर्फ बसपा पार्टी के नए उम्मीदवार के नामांकन के लिए तारीख तय की गई है। जिसके बाद अब बसपा जिला अध्यक्ष द्वारा मृतक अशोक भलावी के पुत्र अर्जुन भलावी को प्रत्याशी बनाने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग अर्जुन भलावी का नाम फाइनल है और वे सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

दरअसल, अशोक भलावी के निधन के बाद बैतूल लोस सीट से कई नेताओं ने प्रत्याशी बनने की पेशकश की थी, लेकिन संगठन द्वारा दलित मूवमेंट से जुड़े रहे अशोक भलावी के बेटे को उम्मीदवार बनाये जाने के संकेत हैं। जिसके चलते अर्जुन भलावी के नाम पर मुहर लगाने पार्टी सुप्रीमो मायावती तक से चर्चा हो गई है। सोमवार को अर्जुन भलावी पर्चा दाखिल कर देंगे, अर्जुन पेशे से ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं।