गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 6 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 8 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 9 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 10 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 10 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 10 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

ICMR का कहना है कि चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन इंसान के शरीर के लिए नुकसानदायक

नई दिल्ली

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीयों को चाय और कॉफी का सेवन सीमित करने की सलाह दी है. आईसीएमआर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) के साथ साझेदारी में जारी किए दिशानिर्देशों में बताया कि चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि उसमें कैफीन होता है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और साइकोलॉजिकल डिपेंडेंसी (शारीरिक निर्भरता, यानी आपके शरीर को किसी खाद्य पदार्थ की लत लग जाए और वो उसके बिना ठीक से काम ना करे) को प्रेरित करता है.संस्थान ने इसके अलावा प्रोटीन सप्लीमेंट से परहेज करने की भी सलाह दी है.

चाय-कॉफी में होता है कैफीन

इसमें कहा गया है कि 150 मिलीलीटर कप ब्रूड कॉफी में 80-120 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि इंस्टेंट कॉफी में 50-65 मिलीग्राम और चाय में 30-65 मिलीग्राम होता है. आईसीएमआर ने कहा है कि 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

आईसीएमआर ने साथ ही भोजन से कम से कम एक घंटे पहले और बाद में इन पेय पदार्थों का सेवन न करने की भी सलाह दी है क्योंकि इनमें टैनिन होता है जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. टैनिन पेट में आयरन से चिपक जाता है जिससे शरीर के लिए आयरन को ठीक से अवशोषित करना कठिन हो जाता है. इससे आयरन की कमी और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. अत्यधिक कॉफी के सेवन से हाई ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

ज्यादा कैफीन से हो सकता है नुकसान

हालांकि गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि बिना दूध की चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और कोरोनरी धमनी रोग और पेट के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होने जैसे कई लाभ होते हैं लेकिन फिर भी इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. दिशानिर्देशों में आईसीएमआर ने तेल, चीनी और नमक का सेवन सीमित करते हुए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और समुद्री भोजन को भी शामिल करने की सिफारिश की गई है.

इन दिशा-निर्देशों के साथ सहमत होते हुए सीके बिड़ला अस्पताल, दिल्ली के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के सलाहकार, डॉ. विकास जिंदल ने कहा कि भोजन से पहले या बाद में चाय या कॉफी पीने से शरीर आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को अवशोषित करने में दिक्कत होती है जिसके परिणामस्वरूप इन खनिजों की शरीर में कमी हो सकती है.

डॉ. जिंदल ने कहा, आयरन अवशोषण के अलावा भोजन के साथ पेय पदार्थ पीने से पेट में एसिड डाइलूट हो सकता है जो पाचन के लिए जरूरी होता है. डॉ जिंदल ने कहा कि यह भोजन के टूटने और पोषण अवशोषण को प्रभावित कर सकता है और आखिर में ओवरऑल डाइजेशन और पोषक तत्वों के अवशोषण पर प्रभाव डालता है.

तो क्या बिना दूध वाली चाय एक अच्छा विकल्प है?
दूध के बिना चाय का विकल्प पोषक तत्वों के अवशोषण को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करता है क्योंकि दूध आयरन जैसे कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को और बाधित कर सकता है. डॉ. जिंदल ने बताया. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि चाय या कॉफी, यहां तक कि दूध के बिना भी वाली इन चीजों में भी कैफीन और टैनिन होते हैं जो अपने-आप में पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए कुल मिलाकर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में नुकसानदायक हो सकता है.