State News

बड़ी खबर : मंगलवार को छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ की तैयारी…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार को कुछ मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। फ़िलहाल यहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ दो उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलवाई गई है।

यहा छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का कल विस्तार को लेकर चर्चा बनी हुई है। आज सीएम और द्वय डिप्टी सीएम के दिल्गा से लौटने के बाद सीएम ने बयान दिया था कि जल्द ही मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 7 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। खबर है कि आधा दर्जन मंत्री कल शपथ ले सकते हैं। इधर इंडोर स्टेडिम में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक नये और पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस बात के संकेत दिये थे कि नये मंत्रिमंडंल के शपथ में अब ज्यादा वक्त नहीं है ।

इंडोर स्टेडियम में नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। इस शपथग्रहण में 5 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि किन किन मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी, इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है,

बड़ी बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र भी सौंपा है। ऐसी स्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष समेत मंत्रियों के लिए रास्ता साफ़ है।

मंत्रीमंडल में नए और पुराने चेहरों को शामिल किए जाने के संकेत हैं।

error: Content is protected !!