बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 12 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

मोहनी रूप में श्रृंगार: भक्तों के साथ होली खेलने गर्भगृह से निकले भगवान राजीव लोचन, मंदिर में बेतहाशा भीड़

गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ में राजिम की होली का विशेष महत्व है। क्योंकि यहां बरसाने और वृंदावन जैसी होली होती है यहां भगवान श्री राजीव लोचन अपने भक्तों के साथ होली खेलने गर्भगृह से बाहर निकलते हैं। होली के दिन भगवान के साथ होली खेलने आसपास के सैकड़ों गांव के अलावा प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। रंग गुलाल के बौछार के माहौल में फाग गीत और नंगाड़े की धुन पर क्या महिला क्या पुरुष हर कोई थिरकता नजर आया।

छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में भगवान श्री राजीव लोचन के साथ होली खेलने सोमवार को राजनेता सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग एवं आसपास के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालुगण पहुंचे थे। विशाल मंदिर परिसर भक्तों, होलियारों और श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा था। भीड़ में हर किसी का चेहरा गुलाल के विभिन्न रंगों से रंगा हुआ था।

मंदिर में बेतहाशा भीड़
भगवान श्री राजीव लोचन का श्रृंगार साक्षात मोहनी के रूप में किया गया था, जो काफी आकर्षक लग रहा था। भक्तों की कतार दोपहर बाद से देर शाम तक लगी रही। सभी भक्त भगवान की ओर गुलाल उड़ाकर, दर्शन पाकर अपने आपको धन्य मान रहे थे। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंची महिलाओं और युवतियों की टीम भी आपस में एक-दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर सेल्फी लेकर मजा ले रही थी।

भगवान और भक्तों के बीच होली खेलने की है परंपरा
श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में शाम को अनोखा दृष्य उस वक्त देखने को मिलता है, जब भगवान गर्भगृह से बाहर श्रद्धालुओं के साथ रंग-गुलाल खेलने के लिए बाहर निकलते है। यह क्षण मंदिर परिसर में मौजूद हजारों लोगों के लिये बड़ा ही सुखद अवसर होता है। लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण अधिकांश लोगों को दूर रहकर ही दर्शन करना पड़ता है। भगवान श्री राजीव लोचन जी का होली के दिन विशेष श्रृंगार किया जाता है।

मोहनी रूप में श्रृंगार
मंदिर ट्रस्ट कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक प्राचीन काल से मंदिर में भगवान और भक्तों के बीच होली खेलने की परंपरा है, यह अवसर वर्ष में केवल एक बार आता है। इसलिए लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी जैसे ही भगवान की पालकी बाहर निकली, तो भक्तओं ने रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया जिससे पूरा परिसर होलियाना रंग मे रंग गया ।