सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 5 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 6 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

कोरोना से लड़ाई में शामिल 27 महिला समूहों की दीदियां मास्क वाली दीदियों से आगे निकलकर अब हुईं सेनेटाईजर सिस्टर्स

इम्पेक्ट न्यूज. कोबरा।

साठ हजार मास्क और 100 लीटर से अधिक सेनेटाईजर बनाया, स्थानीय बाजार में अच्छी मांग

कोरोना से लड़ाई में प्रशासन, डाॅक्टर, मेडिकल स्टाॅफ और पुलिस सहित सभी लोग अपनी-अपनी तरह से अपना योगदान दे रहे हैं। इस लड़ाई में शामिल एक तबका ऐसा भी है, जो ईलाज से ज्यादा सावधानी और रोकथाम के तरीकों पर शासन-प्रशासन की मदद कर रहा है। कोरबा जिले के 27 स्व सहायता समूहों की ढाई सौ से अधिक महिला सदस्य मास्क और सेनेटाईजर बनाकर इस लड़ाई में कोरोना को हराने वाली महत्वपूर्ण सिपाही बनती जा रहीं हैं।

स्व सहायता समूहों की इन कोरोना वारियर्स ने अब तक लगभग साठ हजार वाशेबल मास्क और 100 लीटर से अधिक सेनेटाईजर स्थानीय स्तर पर बनाकर उसकी आपूर्ति शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कर दी है। मास्क और सेनेटाईजर बनाने से समूह की इन महिलाओं को रोजगार तो मिला ही है परंतु कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किये गये इस काम से उन्हें आत्म संतुष्टि ज्यादा हुई है। पहले केवल मास्क बनाकर पूरे जिले सहित प्रदेश में भी मास्क वाली दीदियों के नाम से प्रसिद्ध हुईं यह सभी महिलाएं सेनेटाईजर उत्पादन कर अब सेनेटाईजर सिस्टर्स के नाम से अपनी पहचान बना रहीं हैं।

कोरबा जिले में पांचों विकासखंडों के 27 स्व सहायता समूह मास्क बनाने के काम में लगे हैं। स्थानीय बाजार से सूती कपड़ा, धागा आदि लेकर सिंगल फोल्ड थ्री प्लाई और डबल फोल्ड थ्री प्लाई मास्क यह महिलाएं घर पर ही सिलाई मशीनों पर सिलकर बना रहीं हैं। सिंगल फोल्ड थ्री प्लाई मास्क स्थानीय बाजार में 15 रूपये प्रति नग और डबल फोल्ड थ्री प्लाई मास्क 20 रूपये प्रति नग की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार कोरबा की केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अलिशा जोशी के मार्गदर्शन में एकता स्वसहायता समूह करूमौहा की सदस्यों ने लगभग एक सौ लीटर सेनेटाईजर का भी उत्पादन किया है।

सेनेटाईजर बनाने के लिए 99 प्रतिशत शुद्धता वाला स्प्रिट प्रशासन के सहयोग से मिला है साथ ही हाईड्रोजन पराक्साईड, ग्लिसरीन और डिस्टिल वाटर स्थानीय मार्केट से लिया गया है।

स्व सहायता समूह ने एक सौ-एक सौ मिलीलीटर की छोटी प्लास्टिक बोतलों में पैकिंग कर पचास रूपये प्रति बोतल की किफायती दर पर इस गुणवत्ता युक्त सेनेटाईजर की आपूर्ति स्थानीय बाजार में की है।

मास्क और सेनेटाईजर बनाने के काम में लगे रजगामार के रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह की अध्यक्ष मंजुषा रानी बताती हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान बाजार में मास्क और सेनेटाईजर की कमी पड़ गई थी अचानक मांग बढ़ जाने से इनके दाम भी रोज बढ़ रहे थे। स्थानीय स्तर पर कोरोना का संक्रमण रोकने, गांवों तक इसे न फैलने देने और लोगों को किफायती दामों पर मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध कराने के लिए आजिविका मिशन के तहत यह काम शुरू किया गया।

स्वसहायता समूहों ने मास्क और सेनेटाईजर बनाकर अब तक लगभग छः लाख रूपये की आमदनी एक माह में ही पा ली है। वन विभाग, जिले के ताप विद्युत घरों, कोयला खदानों से लेकर ग्राम पंचायतों तक इन मास्कों और सेनेटाईजरों की आपूर्ति की जा रही है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *