सुकमा क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश…कई घरों के छप्पर उड़े…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

सुबह से तेज धूप और उमस थी जिससे लोग काफी परेशान थे लेकिन शाम होते होते राहत मिली जब तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ देर के लिए ओले भी गिरे। लेकिन इस बीच कुछ लोगो के घरों की छत उड़ने की भी खबर है।

देर शाम करीब 4 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। उसके बाद बारिश होनी शुरू हो गई। हालांकि बारिश थोड़ी देर ही आई लेकिन उसके बाद रुक रुक कर बारिश अभी तक हो रही हैं। कुछ देर के लिए ओले भी गिरे, जिससे लोगो ने राहत की सांस भी ली।

कुछ घरों की छत उड़ने की खबर

इस तेज हवा में कुछ घरों की छत भी उड़ने की खबर मिल रही है। जिला मुख्यालय के कुम्हहरास, पावरास इलाके में घरों की छत उड़ने की खबर है लेकिन बारिश अभी भी हो रही है इसलिए कितने घरों की छत क्षतिग्रस्त हुई है यह कन्फर्म नही है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!