State News

उत्तर छत्तीसगढ़ से सीएम विष्णु देव के बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ से किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय संतुलन का सबसे बड़ा फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी ने कर लिया है। उत्तर छत्तीसगढ़ से आदिवासी विष्मु देव साय की मुख्यमंत्री के पद पर और दक्षिण छत्तीसगढ़ से सामान्य वर्प्र के किरण सिंह देव की देशाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण सिंहदेव बस्तर के जगदलपुर से विधायक हैं। अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। भाजपा की सरकार में अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही संगठन में फेरबदल की चर्चा थी, लेकिन यह फेरबदल मंत्रिमंडल के गठन से पहले ही हो गया। प्रदेश के महामंत्री भी जल्द ही बदले जा सकते हैं।

किरण सिंहदेव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले आदिवासी और ओबीसी को अध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया। आदिवासी अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय के अलावा विक्रम उसेंडी रह चुके हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले सामान्य वर्ग से डॉ. रमन सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

61 साल के किरण सिंह देव जगदलपुर से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे जगदलपुर के ही महापौर भी रहे हैं। पेशे से वकील किरण सिंहदेव ने जनता युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत की थी। 2023 में पहली बार बीजेपी से टिकट मिला और उन्होंने 29 हजार 834 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

इस बार किरण सिंह देव की भावी भूमिका को लेकर बड़ी चर्चा रही। यह माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें या तो सरकार में मंत्री पद देगी या कोई बड़ी ज़िम्मेदारी। सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन प्रमुख का बड़ा पद किरण सिंह देव को मिला है।

नियुक्ति के बाद इम्पेक्ट से चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा “लक्ष्य बड़ा है हम सभी मिलकर इसे प्राप्त करेंगे। उन्होंने नेतृत्व के प्रति नवीन ज़िम्मेदारी के लिए आभार भी जताया।”

error: Content is protected !!