D-Bastar DivisionDistrict Sukma

रखा गया स्पंदन कार्यक्रम… एसपी शलभ सिन्हा ने लगाया दरबार… सुनी समस्याएं…


इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा।

पूरे प्रदेश में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका आयोजन सुकमा में भी रखा गया था। जहां एसपी शलभ सिन्हा ने जनरल परेड की सलामी ली। और दरबार लगाकर जवानों की समस्याओं से रुबरु हुए।

आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के निर्देशानुसार प्रारंभ किये गये “ स्पंदन ” कार्यक्रम के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन सुकमा में ”जनरल परेड“ की सलामी ली गई। सलामी उपरान्त एस. पी. सर ने दरबार लगाकर अधिकारी कर्मचारियों से उनकी गुजारिशें सुनी जिसमें कर्मचारियों द्वारा बताये गये समस्याओं और गुजारिशों के त्वरित निराकरण के लिए उन्हें आश्वासन दिलाया और उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश भी दिये।

साथ ही कर्मचारियों के लिये स्पोर्टस सुविधा, योग ,मनोरंजन की सुविधा एवं आवासीय सुविधा सुनिश्चित कराने के संबंध में उन्हे आश्वस्त किया। पुलिस लाईन के निरीक्षण पश्चात् आवासीय काॅलोनी रक्षित केन्द्र में जाकर व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी।

त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। उपरोक्त स्पंदन कार्यक्रम में जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारिगण, रक्षित निरीक्षक एवं जिला बल के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!