पुलिस-नक्सली मुठभेड़…..दो नक्सली हुए ढेर मौके से हथियार भी बरामद।

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
लाक डाउन के बीच डीआरजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के गादीरास थानाक्षेत्र के मानकापाल के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली मारे गए है। और मौके से पिस्टल समेत हथियार बरामद हुए है। पार्टी अभी भी मौके पर मौजूद है। घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।


लगातार मुखबिर से सूचनाऐं मिल रही थी कि गादीरास थानाक्षेत्र के मानकापाल इलाके में नक्सलियों के बड़े लीडर बैठक लेने वाले है। उसके बाद पुलिस ने डीआरजी के जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया। जवान मानकापाल की और रवाना हुए। करीब 1 बजे के आसपास नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें दोनो और से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिग की गई तो दो नक्सलियों के शव मिले। जिनकी शिनाख्त मलांगिर एरिया कमेटी के कमांडर गुंडाधूर के रूप में हुई और दूसरे नक्सली की पहचान एरिया कमेटी के सदस्य आयतु के रूप में हुई। वही मौके से दो पिस्टल व एक भरमार बंदूक बरामद किया गया।


इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके बाद आपरेशन लांच किया गया था। मुठभेड़ हुई जिसमें दो नक्सली मारे गए है। और हथियार भी बरामद हुए है।


You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!