BeureucrateBreaking NewsState News

शिक्षा मंत्री का बिहार दौरा, सीएम नितीश को दिया न्यौता…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्व का निमंत्रण दिया। डॉ. टेकाम ने नीतिश कुमार को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बिहार के लोक कलाकारों को छत्तीसगढ़ के इस महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।

इसके साथ ही वे बिहार के शिक्षा मंत्री से भी मिले। उन्होंने बिहार और छत्तीसगढ़ में शिक्षा पर चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

शिक्षा मंत्री डा. सिंह को उत्तर प्रदेश एवम बिहार के मुख्यमंत्री को आमंत्रण की जिम्मेदारी सीएम भूपेश बघेल ने दी है। इसी तारतम्य में डा. सिंह आगामी 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित करेंगे।

शिक्षामंत्री के साथ इस प्रवास में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह और शिक्षा विभाग के अ​फसर पी दयानंद भी साथ हैं।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिले और छत्तीसगढ़ में 27, 28, 29 दिसम्बर को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्रीY भूपेश बघेल ने प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता देने की जिम्मेदारी सौंपे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!