रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 16 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
खेल

रिपोर्ट : भारत में 28,000 महिलाओं ने फुटबॉल को अपना करियर बनाया, पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 2,20,515 के पार

नई दिल्ली
 भारत में लगभग 28,000 महिलाओं ने फुटबॉल को अपना करियर बनाया है। ये संख्या अभी कम जरूर है, क्योंकि पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या 2,20,515 है। लेकिन अच्छी चीजों की शुरुआत छोटे से ही होती है। इसीलिए 27,936 महिलाओं का अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) में रजिस्टर होना बहुत बड़ी बात है। दो सालों में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में 138% का इजाफा हुआ है। 2022 में महासंघ के पास सिर्फ 11,724 महिला खिलाड़ी रजिस्टर्ड थीं।

भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों या विदेशी खिलाड़ियों जितना पैसा और नाम नहीं मिलता। लेकिन इसके बाद भी फीफा की रैंकिंग में भारतीय महिला टीम 66वें नंबर पर है, जबकि पुरुष टीम 121वें नंबर पर है। भारतीय महिला टीम की 5 खिलाड़ी मानुषा कल्याण, ज्योति चौहान, एमके कश्मीना, किरण पिस्दा और ई पान्थोई विदेश की मजबूत लीगों में खेलती हैं।

फुटबॉल विशेषज्ञों को लगता है कि पुरुष टीम के मुकाबले महिला टीम के विश्व कप में क्वालीफाई करने की ज्यादा संभावना हैं। उनका कहना है कि एआईएफएफ को महिला फुटबॉल को और ज्यादा सहयोग देना चाहिए। ऐसा हो भी रहा है। फेडरेशन ने भारत की सबसे बड़ी महिला लीग इंडियन विमेन्स लीग में अब होम और अवे मैच का फॉर्मेट शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस सीजन में दूसरी श्रेणी की लीग आईडब्ल्यूएल 2 भी शुरू हुई है, जिसमें से 15 टीमों में से 2 टीमों को प्रमोशन मिलेगा।

ज्यादा टीमें, ज्यादा मैच, ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट का मतलब है ज्यादा महिला फुटबॉल खिलाड़ी। यह अच्छी बात है कि महिला खिलाड़ी खुद रजिस्टर कर रही हैं। हम महिला फुटबॉल के लिए अपनी योजनाओं में सही रास्ते पर हैं।

आईडब्ल्यूएल में दो इंडियन सुपर लीग (ISL) की महिला टीमें भी हैं। साथ ही तीन बार की चैंपियन गोकुलम केरला भी है, जो विदेशों में प्रतियोगिता खेलने वाली भारत की पहली महिला टीम थी। अब यह भी बदलाव हुआ है कि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को क्लब प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट भी देते हैं। बड़ी खिलाड़ी सालाना 6-7 लाख रुपये कमाती हैं। एक क्लब अधिकारी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर टॉप खिलाड़ियों की सैलरी 10-12 लाख रुपये तक पहुंच जाए। चौबे ने कहा कि अगर हमें महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है तो हमें मैचों की संख्या बढ़ानी होगी और खिलाड़ियों के लिए बेसिक सुविधाएं देनी होंगी।

भारतीय फुटबॉल संघ महिला फुटबॉल टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के लिए सालाना बजट देने की मांग की गई है। एक टूर्नामेंट तो चुनाव की वजह से रुक गया। चौबे के अनुसार, हैदराबाद मई के आखिर में होने वाली फीफा विंडो (28 मई से 4 जून) में चार देशों का टूर्नामेंट आयोजित करने को राजी था, लेकिन आखिरी दिन चुनाव की मतगणना से टकरा रहा था।

अब उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम उज्बेकिस्तान में तीन देशों के टूर्नामेंट में खेलेगी। इसमें बेलारूस भी शामिल है। एआईएफएफ जुलाई में भारत में होने वाले टूर्नामेंट में फिजी और हॉन्ग कॉन्ग को शामिल करने के लिए भी उनसे बातचीत कर रहा है। चौबे ने बताया कि हर तिमाही में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने की योजना है। एआईएफएफ ऐसी टीमों के साथ मैच कराने की कोशिश कर रहा है जिनकी फीफा रैंकिंग भारत के बराबर हो।