नक्सलियों की पिटाई से युवक घायल, जवानों ने किया इलाज

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में एक युवक को बुरी तरह से पीटा गया। इस घटना को नक्सलियों ने ही अंजाम दिया। गांव के लोगों के सामने उन्होंने युवक को जबरदस्ती पीट दिया। अपना खौफ दिखाने नक्सलियों ने किसी भी ग्रामीण से घायल युवक की मदद न करने की बात कह दी और जंगलों की तरफ चले गए।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। श्री पल्लव ने कहा कि मैंने घायल युवक तक मदद पहुंचाने का जिम्मा लिया और जवानों को उपचार के लिए भेजा। एसपी के निर्देश पर अरनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभवित गांव निलावाया में डीआरजी के जवान पहुंचे। घायल युवक दहशत की वजह से इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं जा रहा था।

जवानों की एक टीम दवा लेकर उस युवक के पास पहुंची और घायल युवक का इलाज किया। एसपी पल्लव ने बताया कि जवानों ने स्थानीय बोली में गांव वालों से बात करते हुए, उन्हें भयमुक्त रहने का भरोसा दिलाया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!