शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 29 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 35 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 43 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 45 मिनट पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 2 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 2 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 3 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 3 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 3 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान
समाज

बसंत पंचमी पर पीला कपड़ा ही क्यों पहना जाता है, जानें क्या है इसके पीछे की साइंस

 देशभर में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाया जाएगा. इसे हम सरस्वती पूजा भी कहते हैं. यह हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आती है. इस दिन स्कूलों और घरों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है. बसंत पंचमी के दिन लोग घरों में ज्ञान, कला और संगीत की देवी सारदा की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं. इस खास दिन पर लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग शुभ माना जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन से ठंड कम हो जाती है और वसंत ऋतु का आगमन होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीले कपड़े पहनने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है.

सरस्वती पूजा में क्या चढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले चावल बहुत पसंद हैं इसलिए इस दिन मीठे पीले चावल बनाकर मां को भोग लगाएं और पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करें. मां की पूजा के बाद देवी सरस्वती को पीले चावल चढ़ाएं. इसके बाद प्रसाद को लोगों में बांट दें.

पीले कपड़े पहनने का क्या है साइंस फैक्ट्स
साइंस की माने तो पीला वास्तव में एक महत्वपूर्ण रंग है. यह हमारे मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और हमें खुश महसूस करने में मदद करता है. जब हम पीला देखते हैं, तो हमारा शरीर सेरोटोनिन नामक एक विशेष हार्मोन रिलीज करता है, जो हमें कम तनाव महसूस करने में मदद करता है. पीला रंग हमें अधिक उत्साहित महसूस कराता है और हमारे मस्तिष्क को अच्छे से काम करने में मदद करता है. पीले फल और सब्जियां भी हमें कई बीमारी से बचाते हैं.

बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीला रंग

– धार्मिक शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हैं. पीला रंग भगवान सूर्य देव को समर्पित है. जिस प्रकार सूर्य की किरणें अंधकार का विनाश करती हैं, उसी प्रकार पीला रं मनुष्य के हृदय में बसी बुरी भावना को नष्ट करता है.  इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना बहुत ही शुभ माना गया है. 

– इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग को बेहद शुभ रंग माना गया है. कहते हैं कि पीला रंग मनुष्य को मनोबल प्रदान करता है. साथ ही हर कार्य में सफलता प्रदान करता है. वहीं, हल्का पीला रंग व्यक्ति को बुद्धिहीन बनाता है. 

-शास्त्रों के अनुसार पीला रंग ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक है. ये रंग सुख, शांति, अध्ययन, एकाग्रता और मानसिक बौद्धिक उन्नति का परिचायक माना गया है.  

– कहते हैं कि पीला रंग उत्तेजित करता है. इतना ही नहीं, ये रंग ज्ञान की ओर प्रव्रत्ति उत्पन्न करता है. व्यक्ति के मन में नए-नए विचार पैदा होता है. इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. 

– बता दें कि भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र भी पीला है जो कि असीम ज्ञान का प्रतीक है. इसके अलावा, भगवान श्री गणेश की धोती भी पीली  होती है और सभी मंगल कार्यों में पीले रंग की धोती पहनना शुभ माना जाता है. 

जानें बसंत पंचमी का महत्व 

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मां सरस्वती को समर्पित है. इस दिन देशभर में बसंत पंचमी की पूजा की जाती है. बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन मां सरस्वती और भगवान विष्णु, कामदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है.