State News

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री 11 जून रविवार को नवीन जिला सक्ती के ग्राम गढ़गोढ़ी पहुंच रहे

विधानसभा के ग्राम गढगोढ़ी पहुंच केंद्र सरकार की उपलब्धियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

न्यूज़ इम्पैक्ट सक्ती 10 जून 23।

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 11 जून को सक्ती विधानसभा के गढगोढ़ी में सुबह ग्यारह बजे पहुंचेंगे। केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के सभी उपलब्धियों को समस्त मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखेंगे।
सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने बताया कि कल उनका आगमन गढगोढी में होगा जिसमें वे समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को उनके बीच रखेंगे साथ ही भाजपा संगठन के समस्त मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन सभी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
पूर्व विधायक डॉ साहू ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक संख्या में निर्धारित समय में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!