State News

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज… कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?…

इम्पैक्ट डेस्क.

आज शाम जैसे ही सूर्यास्त होगा उसके चंद घंटों पहले देश में साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजे के बाद कुछ जगहों पर दिखाई देने लगेगा।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं 

– ग्रहण के दौरान तो पूजा-पाठ करना वर्जित होता है लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप करके ग्रहण के प्रभाव को कम किया जाता है।
– ग्रहण लगने पर खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाला जाता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान दूषित किरणें और नकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ फैली हुई होती है। इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में हानिकारक बैक्टीरियां जल्दी से फैलता है। तुलसी में कई तरह के औषधि गुण मौजूद होते हैं,इसलिए ग्रहण लगने पर खाने-पीने के चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं।
– ग्रहण के खत्म होने पर स्नान किया जाता है और पूरे घर में गंगाजल का छिडकाव किया जाता है।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं 

– शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के पहले सूतक लगने पर सभी तरह शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। 
– ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना वर्जित होता है। यहां तक की भगवान की मूर्ति को भी छूना वर्जित माना गया है। 
– ग्रहण के पहले और ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
–  ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाता है।
– गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।

15 दिन बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण भी, देश में देखा जा सकेगा 

15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण है। आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा और फिर इसके बाद 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। इस पूर्ण चंद्रग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 08 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद शुरु हो जाएगा।

इस सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर कैसा प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के ऊपर इस सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि में सूर्य ग्रहण सातवें भाव में होगा ऐसे में आपके वैवाहिक और दाम्पत्य जीवन इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संभलकर चलने की आवश्कता है। मेष राशि के जातक सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

आज का सूर्य ग्रहण होगा आंशिक

दिवाली के बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है ऐसे में इस बार भी कार्तिक अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण आंशिक होगा। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा कल मनाई जाएगी। ग्रहण का असर देश-दुनिया के साथ हर एक जातक के जीवन पर अवश्य पड़ेगा। 

error: Content is protected !!