Breaking News

जांजगीर के पूर्व कलेक्टर ने चैंबर के विश्राम कक्ष में रेप किया? महिला के आरोप से सकते में सरकार… अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग पेश… जांजगीर पुलिस ने दर्ज की FIR

इम्पेक्ट न्यूज. जांजगीर/रायपुर।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला में कलेक्टर रहते जेपी पाठक ने कथित तौर पर एक महिला के साथ चैंबर से सटे रिटायरिंग रूम (विश्राम कक्ष) में बलात्कार किया। इस संबंध में जिले की एक महिला ने लिखित में आरोप लगाया है। देर शाम प्रार्थी महिला के आवेदन पर जांजगीर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

शिकायत के बाद नवपदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारूल माथुर को जांच के निर्देश दिए हैं। जेपी पाठक फिलहाल तबादला कर दिए गए हैं। उनके स्थान पर रायगढ़ के कलेक्टर यशवंत कुमार को शासन ने इस आरोप से पहले ही पदस्थ कर दिया था।

2007 बैच के इस IAS अफसर पर जांजगीर कलेक्टर रहते रेप का ये सनसनीखेज आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने ये गंभीर आरोप लगाया है, वो शादीशुदा है और पूर्व जनपद सदस्य भी रही है। पुलिस को मिली इस शिकायत के समर्थन में महिला ने कई साक्ष्य भी दिये हैं।

महिला का आरोप है कि 15 मई को उसके साथ कलेक्टरेट में ही कलेक्टर ने अपने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और उसका बलात्कार किया।

आरोप है कि महिला के साथ एक बार नहीं कई दफा कलेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाया और बार-बार ये झांसा देता रहा कि जल्द ही उसके एनजीओ को काम दिला देगा। लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद भी कलेक्टर ने महिला का काम नहीं किया।

बताया जा रहा है कि उक्त शिकायत कर्ता पीड़ित महिला ने कलेक्टर के साथ अपनी बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी है। महिला ने जो बातचीत और मैसेज के सबूत दिये हैं, उसमें कलेक्टर की उससे नियमित बात होती थी। कलेक्टर महिला से ना सिर्फ आपत्तिजनक बातें किया करते थे, बल्कि पर्सनल तस्वीरों की भी डिमांड किया करते थे।

डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा ने इस संबध में इम्पेक्ट से चर्चा में इस बात की पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। जिस पर जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!