District DantewadaState News

कलेक्टर नंदनवार के निर्देश पर कटेकल्याण में किया जा रहा चिकित्सकीय सेवाओं में विस्तार…
महिला चिकित्सक एवं विशेषज्ञ चिकित्सक के उपचार से होगा स्वास्थ्य में सुधार…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। जिले में कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देश पर जन सामान्य एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मांग अनुरूप कटेकल्याण में भी चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। पिछले दिनों कलेक्टर के द्वारा विकासखंड कटेकल्याण का दौरा किया गया। जहां पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य के साथ बैठक में चिकित्सकीय सेवाओं में आवश्यक सुधार हेतु चर्चा की गई इसके पश्चात कलेक्टर श्री नंदनवार के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेकल्याण में एक महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। इससे अब महिलाओं को स्त्री रोग से उपचार हेतु जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए सप्ताह में एक दिवस शिशु रोग विशेषज्ञ एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं कटेकल्याण वासियों को मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कटेकल्याण वासियों ने मांग की थी। जिस मांग को पूरा करते हुए अब सप्ताह में एक दिन शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं कटेकल्याण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगी। साथ ही शासन द्वारा आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा का भी लाभ देते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!