गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 9 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 10 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 11 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

गर्मी में ज्यादा नींबू पानी पीने के साइड इफेक्ट्स

हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और यह पेट संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। लेकिन इसके फायदे तभी तक हैं, जब इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए। अत्यधिक सेवन से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मियों के दिनों में लोग नींबू का सेवन बढ़ा देते हैं, जैसे कि दिन भर में कई बार नींबू पानी का सेवन, चटनी में, सलाद में, आम पना में और कुछ लोग गर्मियों में नींबू वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। जिससे संभावित नुकसान हो सकते हैं।

नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और गर्मियों में खाए जाने वाले आम, कच्चे आम और फलों में भी विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। तो इन सभी के सेवन से आपके शरीर में विटामिन सी अधिकता कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

बहुत अधिक मात्रा में नींबू लेने से दांतों से लेकर संपूर्ण स्वास्थ्य को कई प्रकार से नुकसान हो सकते हैं।व्यस्कों के लिए एक दिन में एक से दो नींबू पानी का सेवन काफी है। रोजाना उससे अधिक मात्रा लेना सेहत के लिए सही नहीं है। जानिए अधिक नींबू लेने से होने वाले नुकसान।

दांतों की समस्या

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार नींबू का रस अम्लीय होता है और यह एसिड दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अत्यधिक सेवन से दांतों को नुकसान पहुंचता है, जिससे दांत संवेदनशील हो सकते हैं और कैविटी की समस्या बढ़ सकती है। दांतों के बचाव के लिए नींबू पानी पीते समय स्ट्रॉ का उपयोग करें, ताकि अम्लीय तरल सीधे दांतों के संपर्क में न आए।

गैस्ट्रिक समस्याएं

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। ऐसा होने पर पेट में में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। इसका अधिक सेवन एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी को बढ़ा सकता है। जिसके कारण पेट में एसिड वापस एसोफेगस यानी कि गले की नली में आ जाता है, जिससे हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

विटामिन सी की अधिकता

विटामिन सी की अधिकता भी पेट के लिए अच्छी नहीं है। इससे दस्त और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा दस्त का कारण बन सकती है और आंतों में घाव का खतरा भी बढ़ जाता है।

गले की समस्याएं

नींबू का अधिक सेवन गले के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है। नींबू का रस गले में जलन और खराश पैदा कर सकता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक गले की झिल्ली को प्रभावित कर सकता है, जिससे गले में खराश और सूजन हो सकती है।

पेप्टिक अल्सर गंभीर हो सकता है

नींबू पानी में मौजूद सिट्रिक एसिड और अम्लता की मात्रा उच्च होती है, जो कुछ लोगों में पेप्टिक अल्सर जैसी पेट की समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए पहले से इसके मरीज नींबू पानी के अधिक सेवन से बचें।