सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 7 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 7 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 7 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 7 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 7 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 7 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 8 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 8 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 8 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 8 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 8 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 8 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 8 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 9 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 9 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 9 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 9 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 9 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 9 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Crime

हाथ-पैर बांधकर मां-बेटी को दी खौफनाक मौत… फिर बदमाशों ने घर में जमकर मचाया तांडव, अंदर का नजारा देख कांप गए लोग…

इंपैक्ट डेस्क.

आगरा जिले के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे पांच बदमाशों ने उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40) की हाथ पैर बांधने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की अलमारी और बेड के नीचे छुपाकर रखे 27 लाख के कैश समेत 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने लूट ले गए। हत्या और लूट की घटना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिंक और डॉग स्क्वैड टीम ने घटनास्थल की जांच की। एसएसपी ने बताया कि लूट और हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया ने पुलिस को बताया कि वह घर के भूतल पर नातियों के साथ सोए थे। पत्नी कुसमा देवी और बेटी सविता और धेवता अनुज प्रथम तल पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे छत के रास्ते से कुंडी खोलकर पांच बदमाश पहली मंजिल के कमरे में पहुंचे। बेड पर सो रही कुसमा देवी, सविता गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर मुंह दबाकर हत्या कर दी दिया। इस बीच आवाज सुनकर जागे अनुज (11) की भी बदमाशों ने पिटाई की। इसके बाद अलमारी और बेड के नीचे रखे 27 लाख रुपये और गहने लूट ले गए। 

मां-बेटी का शव रख परिजनों ने चौराहे पर लगाया जाम
घर में सोते समय की गई कुसुमा और उनकी बेटी सविता की हत्या से कस्बाइयों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव बाह पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सदर चौराहे पर शवों को रख जाम लगा दिया। लोग लूट और हत्या की वारदात के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

जाम लगाए जाने की सूचना पर बाह पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित कर दी है। टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। 

इंस्पेक्टर बाह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। इस आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। 

दोहरे हत्याकांड के शोक में बंद रहे बाजार
गली कल्याण सागर में मां कुसमा देवी और बेटी सविता गुप्ता की हत्या और लूट की घटना ने कारोबारी समाज को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उमेश पैंगोरिया के घर की ओर दौड़ पड़ा। गम और गुस्से में डूबे परिवार को ढांढस बंधाया। शोक में कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। 

एफआईआर के लिए चेयरमैन की पुलिस से तकरार
शुरू से ही पुलिस वारदात को हत्या के एंगल से देख रही थी। कारोबारी उमेश पैंगोरिया और चश्मदीद अनुज से थाने पर जानकारी भी की। पीड़ित परिवार की डकैती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस के आनाकानी पर चेयरमैन सुनील बाबू से तकरार हो गई। चेयरमैन ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। तब कहीं जाकर पांच की जगह दो बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।