लापता लड़की को पुलिस थाना लाई… थाने के अंदर से फिर लापता हुई लड़की… हंगामे के बाद एसओ सहित तीन सस्पेंड…
इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। यूपी के एटा जिले के अवागढ़ थाने से एक लड़की गायब हो गई। यह लड़की कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी इसके बाद उसे पुलिस ने उसे खोजकर थाने में रखा था। आज जब उसके परिजन थाने पहुंचे तो वह नहीं मिली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले भड़क गए और थाने पर बवाल कर दिया। थानेदार को दौड़ा लिया। उसने कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिसबल ने पहुंचकर हालात संभाले। सर्किल का फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।
Read More