Breaking NewsMadhya Pradesh

राममय प्रदेश: भाजपा दफ्तर में कल से अखंड रामायण पाठ

भोपाल

प्रदेश भाजपा कार्यालय भी राममय हो गया है। प्रदेश कार्यालय में रविवार सुबह से अखंड रामायण का पाठ आयोजित होगा। अखंड रामायण बैठने से पहले यहां पर स्थिति मंदिर में व्यापक तैयारी की जा रही है। राम मंदिर का बैनर बनाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान श्रीराम के चित्र यहां पर लगाए जाएंगे। अखंड रामायण पाठ में प्रदेश भाजपा के अधिकांश नेता शामिल होंगे।

22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।  पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा। हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सीएम यादव चित्रकूट और शिवराज ओरछा में करेंगे पूजा  
22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट में रहेंगे और इस दौरान वे यहां पर पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा में रहेंगे। इस दौरान वे मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और यही से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे।

बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से होगा लाइव प्रसारण
कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ 22 जनवरी को अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा।

 

error: Content is protected !!