D-Bastar DivisionDistrict Sukma

संसदीय सचिव रेखचंद जैन व जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी ने गोधन न्याय योजना की शुरूआत…कहा गरीबों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत…


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
छत्तीसगढ़ की महत्वकांशी योजना गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। जिले के कांजीपानी मंें जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन व जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी ने इस योजना की शुरूआत की। और कहा कि हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।

फ़ोटो- गोबर की खरीदते हुए।

सोमवार को हरियाली अमावस्य के दिन जिले के छिन्दगढ़ ब्लाक के कांजीपानी में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। कांजीपानी गांव पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी व ढोल-बाजे के बीच गौठान तक लाया गया। जहां पूजा-अर्चना की गई उसके बाद गौठान का उद्घाटन किया गया। उसके बाद वहां पर लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया। वही पर अतिथियों के द्वारा गोबर खरीद कर गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। उसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कांग्रेस के नेता करण देव, राजू साहू, महेश्वरी बघेल ने संबोधित किया। इस दौरान कलेक्टर चंदन कुमार, नूजन कंवर सीईओ समेत कांग्रेस के नेता व ग्रामीण मौजूद थे।

मंच पर बैठे अतिथि।

आर्थिक स्थिति सुधारने वाली योजना बनेगी- हरीश कवासी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की है आने वाले दिनों में यह योजना आर्थिक स्थिति को सुधारने वाली योजना बन जाऐंगी। उन्होने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गौठान का निर्माण किया उसके बाद विभिन्न योजना के तहत किसान व ग्रामीणों के आर्थिक सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार महात्मा गांधी व राजीव गांधी के सपनों को साकार कर रही है। आज पंचायत को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

फ़ोटो- कार्यक्रम में पहुँचे ग्रामीण।

भाजपा ने हमेशा किसानों को छला है- रेखचंद जैन
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से किसानों के साथ छल किया है। ना तो उन्हे धान का उचित मूल्य दिया और ना ही उनके हित में कई योजना बनाई। इसके अलावा गौ माता के साथ भी भाजपा ने धोखा किया है। उनके सरकार के समय गौ शाला के चारों में भ्रष्ट्राचार हुआ है। लेकिन प्रदेश की 18 महिनों की सरकार ने जनता के हित में कई फैसले लिए है। हमने वादा किया था किसानों को 25 सौ में धान खरीदेंगे हमने कर दिखाया। हमारी सरकार ने गौठान का निर्माण किया आज गोधन न्याय योजना भी लागू की जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में किसान व गरीब माता-बहनों को लाभ मिलेगा। हमारी सरकार की सोच और योजनाओं के कारण आज पूरा देश आर्थिक तंगी से परेशान है लेकिन प्रदेश के लोग खुशहाल जिदंगी जी रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!