D-Bastar DivisionDistrict Sukma

गोदावरी उफान पर…कोंटा में बढ़ा बाढ़ का खतरा…राहत शिविरों में किया जा रहा प्रभावित लोगो को शिफ्ट…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा। 


एक सप्ताह से लगातार बारीश हो रही है जिसके चलते नदी-नाले उफान पर है। ऐसे में गोदावरी डेंजर लेवल पार कर चुकी है जिसका असर कोंटा में देखने को मिल रहा है। यहां शबरी नदी का पान फैल रहा है। वही स्थानीय प्रशासन ने अर्लट जारी कर दिया और कोंटा नगर के वार्ड 15 में मुनादी कर घरो को खाली किया जा रहा है। वही प्रशास ने राहत शिविर बनाए गए है। लेकिन राहत की बात यह है कि जिला मुख्यालय में शबरी का जलस्तर कम हुआ है। वही सुबह से रूक-रूक कर बारीश हो रही है। 

फ़ोटो- स्थानीय प्रशासन कर रहा प्रभावित लोगों को शिफ्ट।


सीमा से लगी गोदावरी नदी उफान पर है जिसके कारण शबरी नदी का बेक वाटर कोंटा नगरीय क्षेत्र के कुछ वार्डो में घुस रहा है। लगातार बारीश के चलते शबरी का भी जलस्तर बढ़ रहा है। ऐेस में शबरी का पानी गोदावरी में नहीं जा रहा है जिसके चलते शबरी कोंटा के पास फैलना शुरू हो गई है। वही कोंटा में शबरी सुबह 7 बजे 15.12 मीटर पहुंच गई जबकि 11 मीटर में पहल चेतावनी जारी होती है। बढ़ते जलस्तर के बाद स्थानीय प्रशासन ने कोंटा के वार्ड क्रमांक 15 में मुनादी करवाया गया। और घरो को खाली कराया गया। कोंटा में तीन जगह पर राहत शिविर बनाए गए। जहां पर बाढ़ प्रभावितों व फंसे हुए यात्रियों को रखा जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए सीआरपीएफ, होमगार्ड, पुलिस के जवान तैनात किए गए है। लगातार एक सप्ताह से बारीश के चलते जिले के कई नदी-नाले उफान पर है। वही आज सुबह से बारीश हो रही है। साथ ही गोदावरी का जलस्तर 11 बजे 60.20 फीट पहंुच चुका है। 

फ़ोटो- भद्राचलम में जलमग्न हुआ मंदिर।

वही कोंटा एसडीएम हिमांचल साहू ने कहा कि गोदावरी का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है जिसके कारण कोंटा में शबरी का भी जलस्तर बढ़ रहा है।ं वही कोंटा नगरीय क्षेत्र में अर्लट जारी कर दिया गया है। कोटा के वार्ड क्रमांक 15 में प्रभावित लोगो को राहत शिविर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हे। हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है।  

फ़ोटो- आसमान से भद्राचलम की ली गई तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!