एक सप्ताह पहले कोरोना से हुए थे संक्रमित जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

जाने-माने एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) बेजान दारूवाला का शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण की वजह से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्षीय दारूवाला बीते 22 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें पहले से भी फेफड़े की तकलीफ थी। उनके बेटे नस्तूर दारूवाला ने अहमदाबाद के बाहरी इलाके में बने अपोलो अस्पताल में उनके निधन की पुष्टि की।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रूपाणी ने ट्विटर पर लिखा, “प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री बेजन दारुवाला के निधन से दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदना। ओम् शांति..”

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!