राजधानी में नए नियम : किराने की दुकान 3 दिन, कपड़ा-जूता सिर्फ दो दिन और दूध दो वक्त के हिसाब से खुलेगी दुकान… देखें पूरी नियमावली…

सोमवार से राजधानी में कुछ छूट मिलने जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी दुकानों के लिए अलग-अलग वक्त निर्धारित किया है। हालांकि उनमें से कई दुकानें छह घंटे के लिए खुलेगी, तो कई दुकानें सप्ताह में एक या दो दिन खुलेगी।

सब्जी, फल. डेयरी, पनीर की दुकान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी, जबकि दूध की दुकान हर दिन दो वक्त खुलेगी। सुबह 6 बजे से 12 बजे तक और शाम में 4 बजे से 6 बजे तक। मटन मुर्गा, मछली और अंडे की दुकान सुबह 9 बजे के दोपहर बाद 3 बजे तक खुलेगी। जबकि अस्पताल और मेंडिकल दुकानें 24 घंटे खुली रहेगी।

पेट्रोल पंप सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहेगी, जबकि पेट्रोल पंप शहर के बाहर 24 घंटे खुले रहेंगे। थोक सब्जी बाजार डुमरतराई, रावणभाठा व अनाज मंडी सुबह 5 बजे से 11 बजे तक खलेंगे। वहीं पानी और वाटर कैन की सप्लाई सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। गैस एजेंसी और पीडीएस सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुली रहेगी।

मिठाई और बेकरी की दुकान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को खुली रहेगी, शनिवार रविवार को बंद रहेगी। इनका वक्त सुबह 9 बजे से 3 बजे तक होगा। किराना स्टोर सिर्फ तीन दिन खुलेंगे सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, जबकि हार्डवेयर, पेंट, सेनेटरी, मार्बल, टाईल्स, सीमेंट, लोहा, जूता व कपड़ा सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरूवार को खुलेंगे। जबकि इलेक्ट्रिकल, चश्मा, स्टेशनरी, कूलर, पंखा और वाटर फिल्टर की दुकान दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी।

पंडरी का थोक कपड़ा मार्केट सप्ताह में चार दिन खुलेंगे। सोमवार एवं बुधवार एक लाइन की और मंगलवार-गुरूवार दूसरी लाइन की खुलेगी। कौन सी लाइन की दुकान कब खुलेगी, ये तय बाजार एसोसिएशन करेगा।

मालवीय रोड की सोमवार और बुधवार के दिन… कोतवाली चौक की ओर से बांयी ओर की दुकानें तथा मंगलवार एवं गुरूवार को कोतवाली चौक से दायी ओर की दुकानें खोली जायेगी। ट्रेडवार जो सूची जारी हुई है, वो मालवीय रोड के लिए लागू नहीं होगी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!