Big news

LPG सिलेंडर आज से इतने रुपये सस्ता… चेक करें 1 मई के रेट…

इम्पैक्ट डेस्क.

मजदूर दिवस यानी 1 मई को एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया है। आज दिल्ली से लेकर कानपुर, पटना, रांची, चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर के 171.50 रुपये सस्ता हो गया है। नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये,  कोलकाता में 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये में मिलेगा। दूसरी ओर 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

1 मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट

दिल्ली    1103
कोलकाता        1129
मुंबई    1112.5
चेन्नई    1118.5
पटना    1201
लेह    1340

श्रीनगर    1219
आईजोल    1255
अंडमान    1179
अहमदाबाद    1110
भोपाल    1118.5
जयपुर    1116.5
बेंगलुरू    1115.5

कन्या कुमारी    1187
रांची    1160.5
शिमला    1147.5
डिब्रूगढ़    1145
लखनऊ    1140.5
उदयपुर    1132.5
इंदौर    1131
आगरा    1115.5
चंडीगढ़    1112.5
देहरादून    1122
विशाखापट्टनम    1111

स्रोत : IOC

error: Content is protected !!