Big news

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम… यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ’ (Rani’s Girls Hockey Turf) कर दिया है।

रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रानीह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं। रानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ’ कर दिया है। खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम हैं।

उन्होंने कहा- यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अपने नाम पर स्टेडियम बनाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। 

रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी। हॉकी प्रो लीग 2021-22 में रानी ने 250वीं कैप हासिल की थी। 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

error: Content is protected !!