Election

छत्तीसगढ़ का ताजा ओपिनियन पोल : BJP-कांग्रेस में किसे मिल रही ज्यादा सीटें? देखें रिजल्ट…

इंपैक्ट डेस्क.

सोमवार को को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एबीपी-सी वोटर ने छत्तीसगढ़ को लेकर अपना ओपिनियन पोल रिजल्ट जारी किया है। इस सर्वे में कांग्रेस सबसे आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, ओपिनियन पोल रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी भी बहुत पीछे नहीं है। सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। फिर भी इस कांटे की टक्कर में कांग्रेस आगे दिख रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव वाले दिन ऊंट किस करवट बैठता है और मतादाता किसके पक्ष में ज्यादा वोट करते हैं? आइये जानते हैं सर्वे के नतीजे…

किसे मिल रहीं कितनी सीटें
सोमवार को एबीपी-सी वोटर द्वारा जारी किए गए ओपिनियन पोल लिजल्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 45-51 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा भाजपा भी इस प्रदेश कांग्रेस को मजबूती से टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 39-45 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस ओपिनियन में अन्य पार्टियों को भी 0-2 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। रिजल्ट में आए नतीजों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ही सत्ता के करीब जाती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि यह सर्वे चुनावी परिणामों में कितना सच साबित होता है।

बता दें कि 2018 में हुए चुनावों भारतीय जनता पार्टी राज्य में महज 15 सीटों पर सिमट गई थी। ऐसे में अगर ओपिनियन पोल रिजल्ट के हिसाब से ही बीजेपी का प्रदर्शन रहता है तो यह एक अच्छा प्रदर्शन माना जाएगा। ऐसे में माना यह भी जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। इसका फायदा भाजपा को 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में मिल सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की सीएम की कुर्सी पर किस पार्टी का कब्जा होता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के लिए विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। 7 नवंबर को मिजोरम के साथ पहले चरण का मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मध्य प्रदेश के साथ 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान कराया जाएगा।

error: Content is protected !!