शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 1 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 2 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 3 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 4 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 4 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

जयंत चौधरी के सुर बदले नज़र आए, बीजेपी और पीएम नरेन्‍द मोदी की जमकर तारीफ की

नई दिल्‍ली
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किए जाने के बाद यूपी से लेकर दिल्‍ली तक सियासत गरमा गई है। इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच शनिवार को संसद पहुंचे राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के सुर बदले नज़र आए। बजट सत्र के दौरान वह सरकार के खेमे में बैठे दिखे तो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न के ऐलान पर सरकार को धन्‍यवाद देते हुए बीजेपी और पीएम नरेन्‍द मोदी की जमकर तारीफ भी की। जयंत ने राज्‍यसभा में जैसे ही बोलना शुरू किया कांग्रेस के सदस्‍यों ने इस पर आपत्ति जताई। नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जानना चाहा कि किस नियम के तहत रालोद नेता को बोलने की अनुमति दी गई है? इस पर बाद में जयंत चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा, 'चौधरी साहब (चौधरी चरण सिंह) के निधन के 37 साल बाद, एक सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है। अगर उन्हें (कांग्रेस) इसमें किसी तरह की गलती और कुछ 'बातचीत' दिख रही है, तो यह उनके वैचारिक पतन का प्रतीक है।' जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा अगले लोकसभा चुनाव में सात सीट रालोद को दि‍ए जानेे की घोषणा के बावजूद इंडिया गठबंधन से अलग होने के अपने फैसले पर फिलहाल कोई टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्‍होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। ये बातें अंदरूनी और आपसी विश्‍वास की होती हैं। अखिलेश जी से मेरी जो बातचीत हुई आज मैं उनको लेकर कोई आलोचना नहीं करूंगा। जब समय पर हमारा गठबंधन (इशारा एनडीए की ओर) घोषित होगा, प्रक्रिया देश के सामने होगी तब बताऊंगा कि मैंने स्‍टैंड क्‍यों बदला! इसके पीछे क्‍या वजह रही।' बीजेपी पर दिए पुराने बयानों के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा, 'ये बातें पहले भी होती थीं लेकिन पहले बयान दर्ज नहीं होते थे। आज इंटरनेट का जमाना है। आप आज 20 साल पुराना कोई बयान निकाल लीजिए। ऐसे तो 20 साल पहले जब मैंने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा था और मथुरा से सांसद बना था तब के भी बयान होंगे। एक एक्‍सपायरी डेट होती है। चुनाव अभियान के दौरान कोई बात कही गई। तब अमित शाह जी ने मेरे बारे में एक अच्‍छी बात कही थी और लोगों को जोड़े रखने के लिए मैंने वो बात कही। न मेरी मंशा अपमानित करने की थी न उन्‍होंने व्‍यक्तिगत रूप से उन बातों को लिया। लिया होता तो क्‍या आज चौधरी चाहब को भारत रत्‍न मिलता। परिपक्‍व राजनीति में लोग जानते हैं कि असल मुद्दे क्‍या हैं?'

अपने लोगों, किसानों का भला कैसे होगा?
गठबंधन के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि मेरी व्‍यक्तिगत आस्‍था का सवाल नहीं है। रालोद के लिए मैं जिम्‍मेदार हूं। अपने लोगों का भला कैसे होगा? किसानों की समस्‍याओं का समाधान कैसे निकाल पाऊंगा? इन विषयों को ध्‍यान में रखकर ही निर्णय लूंगा।