गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 9 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 54 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 4 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 5 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने
राजनीति

पहले चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र में INDIA अलायंस को दिया झटका?

महाराष्ट्र
पहले चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसके लिए 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है लेकिन अभी तक कई राज्यों में कई गठबंधनों के बीच सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हो सका है। ऐसे में आज (26 मार्च) शाम तक इसका ऐलान करना अनिवार्य हो गया है। महाराष्ट्र में भी महा विकास आघाडी (MVA) के बीच सीट बंटवारे का पेच फंसा हुआ है।  कुछ सीटों पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है, तो दूसरी तरफ वंचित बहुजन आघाडी (VBA) नेता प्रकाश आंबेडकर के इंडिया अलायंस में रहने पर सस्पेंस गहरा गया है।

इस बीच, दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि MVA की ओर से ऑफर की गई चार सीटों को वह लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च की शाम वह अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे।  आंबेडकर ने 23 मार्च को कहा था कि वह शिवसेना (यूबीटी) के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन तोड़ रहे हैं। वह 26 मार्च को अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे।  कुछ दिन पहले ही आंबेडकर ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) के रवैये पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देने की बात भी कही थी।

एमवीए द्वारा चार सीट देने के दावे का विरोध करते हुए दलित नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर अकोला सहित केवल तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि उन्होंने गठबंधन के नेताओं को वैसी 27 सीटों की लिस्ट सौंपी थी, जहां उनकी चुनावी तैयारी पूरी है। इन सीटों में  अकोला के अलावा डिंडोरी, रामटेक, अमरावती और मुंबई शहर की एक सीट भी शामिल थी।

इधर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (VBA) अभी भी महा विकास आघाडी का हिस्सा है और उनके साथ चर्चा अब भी जारी है। राज्यसभा सांसद ने संवाददाताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एमवीए द्वारा वीबीए को दी गई चार सीट पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा अब भी जारी है। राउत ने कहा कि एमवीए के सहयोगियों कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी की जा सकती है।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना की जाएगी। राउत ने कहा,'' प्रकाश आंबेडकर और वीबीए अभी भी एमवीए का हिस्सा है। यह एमवीए का एक महत्वपूर्ण घटक है।'' राउत ने कहा,''हमने उनसे चर्चा की है। इस दौरान बालासाहेब भी वहां मौजूद थे। कल (सोमवार) उनसे चर्चा की गई थी और आज भी उनसे बातचीत की जाएगी।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि उनसे बातचीत जारी है, यह अभी खत्म नहीं हुई है।