Breaking News

राजधानी में डाॅक्टर ने नशीली दवा खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो… FIR दर्ज…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

राजधानी में एक डाॅक्टर पर नशीली दवा खिलाकर बलात्कार कराने की शिकायत महिला ने थाना में दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डाॅक्टर ने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है।

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी डाॅक्टर की गुढ़ियारी के साहुपारा में एक क्लिनिक है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया हैं कि 2019 में उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद वो अपना इलाज कराने के लिए डाॅक्टर के क्लिनिक साहुपारा गयी थी।

आरोपी डाॅक्टर ने इलाज का बहाना कर उसे कुछ गोलियां खाने को दी। गोलियां खाते ही पीड़िता बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी डाॅक्टर महिला का अश्लील वीडियों उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

इससे परेशान होकर पीड़िता ने गुढ़ियारी थाना में डाॅक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!