AccidentBig news

भीषण हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 7 की मौत, 8 लोग जख्मी…

इम्पैक्ट डेस्क.

झारखंड के सरायकेला खरसावां में गुरुवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुल घायलों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। घटना सरायकेला-खरसावां की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

पिकअप में 20 मजदूर थे सवार

सुबह काफी कोहरा था। करीब 20 मजदूरों को लेकर पिकअप वैन कार्यस्थल की ओर जा रहा था। राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव इधर-उधर बिखर गए। घायल भी लहूलुहान हालत में पड़े थे। घटना की सूचना राजगनर पुलिल को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जमशेदपुर रेफर किया गया।

गंभीर रूप जख्मी घायल जमशेदपुर भेजे गए

बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह खैरबनी गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गया। जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन चाईबासा की ओर से भवन निर्माण के मजदूरों को लेकर आ रही थी। मजदूरों को गोविंदपुर जाना था। पिकअप वैन में सवार 20 मजदूरों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई। दर्जनभर लोग घायलों में 8 की स्थिति गंभीर है। घायलों को पहले राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया था। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जमशेदपुर ले जाया गया। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। 

error: Content is protected !!