Big news

हिंदू-ईसाई मामला : राजूर पंचायत में ग्रामीण की मौत के बाद दफ़नाने को लेकर विवाद…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। तोकापाल।

तोकापाल ब्लॉक के ग्राम कोयपाल में आज सुबह करीब 6 बजे ईसाई धर्मांतरित एक व्यक्ति का शव हिंदू मरघट पर दफनाया गया है, जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि कोयपाल और राजूर पंचायत सीमा से लगा गांव में रहने वाला 55 वर्षीय सोमारू का देहांत सोमवार रात करीब 8 बजे हो गई थी यह वायक्ति अपने परिवार के साथ ईसाई धर्म को मानता था इसके शव को परिजनों ने मंगलवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों की जानकारी के बगैर कोयापाल में हिंदू मरघट में दफना दिया गया है।

ग्रामीणों जब जानकारी मिली तो दोनो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंच कर शांति बहाल की जा रही है, हालाँकि ग्रामीणों का कहना है कि शोकाकुल यदि हिंदू धर्म में वापस आ जाएं तो मामला शांत हो जायेगा।

error: Content is protected !!