District Kondagaun

वीर बाल दिवस पर नगर के जय स्तंभ चौक में हुआ एनीमेशन मूवी प्रदर्शन…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

कोण्डागांव, 27 दिसम्बर .कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक में 26 दिसंबर की देर शाम वीर बाल दिवस पर एनीमेशन मूवी चार साहिब जादे का प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शित मूवी को देखने के लिए सिख समुदाय के जन, कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अन्य जन दर्शक दीर्घा में नजर आए। कार्यक्रम का आयोजन दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की स्मृति में किया गया था।

गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म चार साहिब जादे का भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक में 26 दिसंबर की देर शाम प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के माध्यम से जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को याद किया गया। यहां मुख्य रूप से मौजूद लता उसेंडी ने उनके शहादत को नमन किया है।

error: Content is protected !!