State News

पूर्व CM रमन सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती… CM भूपेश बघेल ने फोन कर पूछा- डॉक्टर साहब तबीयत कैसी है…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक-दूसरे पर जमकर सियासी तीर चलाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच मोबाइल पर बात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से बात की और कुशलक्षेम जाना। सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह से पूछा- डॉक्टर साहब तबीयत कैसी है। बातचीत के बाद भूपेश बघेल ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से अभी दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। पैर की एक छोटी सर्जरी के लिए वे 3 दिन पहले ही दिल्ली गए थे। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर दी थी। डॉ. रमन सिंह के साथ उनकी पत्नी वीणा सिंह भी अस्पताल में हैं। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर डॉ. रमन सिंह का हालचाल लिया। बघेल ने पूछा तबीयत कैसी है डॉक्टर साहब…। रमन सिंह ने स्वास्थ्य ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल ट्वीट किया।

error: Content is protected !!