State News

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन… लंबे समय से थे अस्वस्थ…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मूलचंद खंडेलवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया। पूर्व मंत्री खंडेलवार का सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मूलचंद खंडेलवाल पूर्ववर्ती पटवा सरकार में खाद्य मंत्री रहे थे।

मूलचंद खंडेलवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। कार्यकर्ताएं के बीच उनकी सीधी पैठ थी। बिलासपुर शहर के साथ ही जिले और प्रदेश के उन नेताओं में उनकी गिनती होती थी जो खुद भी उत्साही तथा ऊर्जावान थे वरन उनमें कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भरने का माद्दा था।

मूलचंद खंडेलवाल ने वर्ष 1990 में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस को परास्त किया था। इस जीत के बाद उन्हें प्रदेश के मंत्री पद से भी नवाजा गया था। मूलचंद खंडेलवाल का जन्म 1937 में हुआ था और आज सुबह 84 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!