शर्मनाक : श्रीराम केयर अस्पताल में बीमार युवती से गैंग रेप… सनसनीखेज मामले में वार्ड ब्वाय पर आरोप… युवती फिलहाल वेंटिलेटर पर…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में हुए एक शर्मनाक घटना में बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में उपचरार्थ भर्ती बीमार युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है। सनसनीखेज मामले में वार्ड ब्वाय पर आरोप लगा है। युवती फिलहाल वेंटिलेटर पर है। जिसे सुरक्षा के मद्देनजर अपोलो में शिफ्ट कर दिया गया है।

इस मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और स्थानीय विधायक शैलेष पांडे ने आश्वस्त किया है कि आरोपियों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई होगी। रविवार सुबह विधायक शैलेश पांडे स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक एवं पुलिस से चर्चा की।

विधायक श्री पांडे ने बताया कि स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में रुचि लेते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। युवती दबाव में ना आए और उसकी जान पर कोई खतरा न हो। लिहाजा एहतियातन बीमार युवती को श्रीराम केयर हॉस्पिटल से अपोलो शिफ्ट किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आईसीयू में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। श्री राम केयर अस्पताल पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है और अगर इस बात की पुष्टि होती है कि वार्डबॉय ने युवती के साथ बलात्कार किया है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।

फिलहाल युवती का आगे का इलाज अब अपोलो में किया जाएगा और युवती के स्वस्थ होने के बाद ही उसका बयान दर्ज हो पाएगा, जिससे स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। वैसे अब भी मुख्य आधार सीसीटीवी फुटेज ही होंगे। बिलासपुर विधायक ने जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि वार्ड बॉय ने मरीज के साथ गैंगरेप किया है तो फिर आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।

इसके पहले रविवार सुबह प्रदेश के स्वास्थ्य प्रमुख टीएस सिंह ने जिले के अधिकारियों को मामले में सख्त कदम उठाने और जांच का आदेश दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह जघन्य अपराध है, दोषी को सजा मिलेगी। बच्ची के होश में आते ही जांच पड़ताल के साथ अपराधियों की धरपकड़ हो। उन्होंने कहा यह शर्मनाक घटना है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!