BeureucrateBreaking NewsState News

छत्तीसगढ़ में #ED की बड़ी कार्रवाई आईएएस समीर विश्नोई, इ्ंद्रामनी ग्रुप के लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया… आज रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले की होगी जांच…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

आखिरकार लगातार छापामार कार्रवाई के बाद हुई लंबी पूछताछ का नतीजा बाहर निकलने लगा है। आज सुबह ईडी के सूत्रों ने आईएएस समीर विश्नोई समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लक्ष्मीकांत तिवारी कोल व्यापारी हैं और सूर्यकांत तिवारी के ​चाचा हैं। फिलहाल सूर्यकांत तिवारी ईडी की पहुंच से बाहर है। सूत्र बता रहे हैं कि​ संभव है आज सूर्यकांत को लेकर फरार घोषित करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

इधर बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू की ईडी के जांच अधिकारी के नाम की चिठ्ठी देर रात बाहर आई। जिसके मुताबिक उन्होंने अपने अवकाश से लेकर आगमन तक की जानकारी शेयर की है। आज रायगढ़ में कलेक्टर के सील लगे सरकारी बंगले की जांच भी होगी।

मीडिया के सूत्रों के मुताबिक रानू साहू ने कल देर रात रायगढ़ के स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि से चर्चा की। उनके मुताबिक वे पूरी जांच को लेकर बहेद आश्वस्त हैं। और पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि आईएएस समीर विश्नोई के घर से बहुत सारे दस्तावेज बरामद किए गए। जिसमें बेनामी संपत्ति का बड़ा आंकड़ा सामने आने की खबर है।

error: Content is protected !!