Breaking NewsMadhya Pradesh

युवा रहने के लिए योग करें: खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत

युवा रहने के लिए योग करें: खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ किया सूर्य नमस्कार

भोपाल

योग भगाए रोग, योग एक ऐसी विधा है, जो भारत से निकलकर अब पूरे विश्व में स्वस्थ तन और मन के लिए जानी जाती है। जीवन भर युवा और स्वस्थ रहना है, तो हम सभी को नियमित योग करना चाहिए। यह बात खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के पीटीसी ग्राउंड में सूर्य नमस्कार के अवसर पर कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में सभी शक्तियां मौजूद हैं। युवा सब कुछ कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जैसी राष्ट्र समर्पित सोच ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। राजपूत ने छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ और संस्कार मय बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए क्योंकि योग ऐसी विधा है, जिसमें तन और मन दोनों शुद्ध व स्वस्थ होते हैं।

योगा कार्यक्रम में सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, वरिष्ठ योगाचार्य पंडित विष्णु आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोटिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या छात्र-छात्रये में मौजूद थे। कार्यक्रम में सागर शहर की विद्यालयों की लगभग 5000 से अधिक छात्राओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।

दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा- सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आमजन के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपनी योजनाओं के माध्यम से इस वर्ग को आगे लाने को कार्य कर रही है लेकिन सामाजिक भागीदारी से लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह बात सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण संचालनालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में निर्धन वर्ग सामान्य जनकल्याण आयोग के अध्यक्ष शिवकुमार चौबे, मध्य प्रदेश परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा, आयुक्त ई. रमेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के चुनिंदा राज्यों में है जिनमें सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन् 2006 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना देश की एक आदर्श योजना बनी। इसके आधार पर अन्य राज्यों ने भी इस तरह की विवाह योजनाओं में प्रारंभ की गई। कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है आवश्यकता है उनको उचित अवसर मुहैया कराया जाने की है। दिव्यांगजन प्रतिभा को आगे लाने के लिए समाज की भागीदारी अति आवश्यक है। इस क्षेत्र में सामाजिक संस्थाएं बेहतर कार्य कर सकती हैं, संस्थान द्वारा उल्लेखनीय काम किये भी जा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में दिव्यांग-जनों के लिए सुगम वातावरण निर्माण के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। कुशवाहा ने दिव्यांगजनों के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी जमाई। उन्होंने कहा कि देश का पहला दिव्यांगजन खेल परिसर का निर्माण ग्वालियर में किया गया है, यह भी विभाग की बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के मुक-बधिर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विभाग से संयुक्त संचालक के पद पर सेवानिवृत हुई श्रीमती राज्यराय संयुक्त संचालक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

 

 

error: Content is protected !!